फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, कितनी देर पहले मिला सॉल्व पेपर? पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

Tue, 20 Feb 2024 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

UP Constable Bharti 2024 Exam Paper Leak News: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ या 150 में से 114 के क्रमवार सवालों के जवाब मिलना महज एक इत्तेफाक रहा। मैनपुरी में जिस युवक के पास से इन सवाल और जवाबों की पर्ची मिली, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा कि पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
 
विज्ञापन
सॉल्व कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में रविवार को पुलिस भर्ती द्वितीय पाली की परीक्षा में हल कॉपी के साथ पकड़े गए बिहार के अभ्यर्थी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। उसके पास परीक्षा में आए प्रश्नों के सही जवाब कहां से और कैसे आए। इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। सोमवार को टीम अभ्यर्थी को साथ लेकर जानकारी जुटाने में लगी रही। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

बिहार का है पकड़ा गया अभ्यर्थी
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को दूसरे दिन द्वितीय पाली की परीक्षा में डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में बिहार के अभ्यर्थी को पकड़ा गया था। बी-ब्लॉक में परीक्षा दे रहे रवि प्रकाश सिंह निवासी बरुना थाना नारायणपुर जिला भोजपुर बिहार के पास एक दो कागज मिले थे। जिनमें पुलिस भर्ती परीक्षा में आए 150 सवालों में से 114 सवालों के सही जवाब लिखे हुए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया था कि उसे सॉल्व पेपर फोन पर मिला था।

ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, फोन पर भेजा गया सॉल्व पेपर; क्रमवार लिखे मिले जबाव
 

कैसे मिले सही जवाब
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उस से पूछताछ जारी है। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर रवि प्रकाश के पास पुलिस भर्ती परीक्षा के सही जवाब कहां से और कैसे आए। सोमवार को भी जांच टीम उसे अपने साथ ले गई और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर साथियों और संपर्क की तलाश की। वहीं पुलिस उसके मोबाइल का डाटा भी खंगाल रही है। मोबाइल में क्या मिला है, इसको लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षार्थियों में आक्रोश; बोले- रद्द करो पेपर... वरना होगा आंदोलन
 
विज्ञापन

तथ्यों की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि नकल संबंधी सामग्री मिलने के बारे में गहनता से सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर अभ्यर्थी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें