मथुरा में होली मनाने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में 4 लाख 28 हजार करोड़ का निवेश उद्यमी कर रहे हैं। सैकड़ों बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बेरोजगार को रोजगार देने के लिए संकल्पित है।
मथुरा में होली खेलने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित ब्रज होली रसोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतने उद्यमी प्रदेश में कारोबार स्थापित करने के लिए जुटे।
पहले जो लोग यूपी में आना नहीं चाहते थे आज वही पहल कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि प्रदेश में उन्हें कारोबार के लिए माहौल मिल रहा है। बेहतर हालात हम दे रहे हैं।