जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 21 मेधावियों को मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा-2019 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण जिले के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। सभी छात्रों को 21000-21000 रुपये का चेक, टेबलेट, प्रमाणपत्र और मेडल दिया गया।
हाईस्कूल के मेधावियों में जयश्व कुमार, समीर कुमार, तान्या गुप्ता, तनिषा कुशवाहा, प्रभात जुरैल, सोनम कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार, नरेश, विशाल सिंह, अनुज कुमार भारती और इंटरमीडिएट की मेधावी स्मृति सिंह, सौम्या सिंह, राधिका शर्मा, विभांशु लोधी, नासिर खान, आस्था सिंहल, रेखा, भूपेंद्र सिंह, सुमित कुशवाहा, सचिन और राधा माहौर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह भी मौजूद रहे। शाम करीब नौ बजे मेधावी विद्यार्थी आगरा लौट आए।