फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः सीएम अखिलेश ने एक साथ किया 30 योजनाओं का लोकार्पण

Sun, 27 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी का फैसला यूपी चुनाव के लिए लिया है, ताकि भाजपा को फायदा मिल जाए। लेकिन यह कदम बगैर तैयारी के जल्दबाजी में उठाया गया। इससे किसान, मजदूर, व्यापारी समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि 1000-500 का नोट बंद करने के पीछे अगर पीएम की मंशा कालाधन और भ्रष्टाचार मिटाने की थी तो दो हजार का नोट क्यों लाए? इससे तो कालाधन जमा करने वालों को आसानी होगी?
विज्ञापन


सीएम यहां होटल ट्राइडेंट तिराहा के पास आयोजित विकास योजनाओं के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने ताजगंज प्रोजेक्ट, आगरा इनर रिंग रोड, आगरा-ललितपुर ट्रांसमिशन लाइन, आगरा-इटावा साइकिल हाईवे ( ग्रीन पाथ) समेत 1679 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने 18 मिनट के भाषण में मुख्य रूप से पीएम को निशाने पर रखा। साथ ही यूपी-100, समाजवादी एंबुलेंस, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेव वे समेत अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इससे पूर्व सीएम ने ग्रीन पाथपर चार किलोमीटर साइकिल चलाई।
विज्ञापन


आगरा को इंटरनेशनल सिटी बनाएंगे
सीएम ने चुनावी वादे भी किए। कहा कि अगर फिर से सरकार बनी, तो आगरा को इंटरनेशनल सिटी बनाएंगे। प्रदेश में सभी को मुफ्त में स्मार्ट फोन देंगे। इसके लिए एक करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आगरा में यमुना पर रिवर फ्रंट विकसित करेंगे।

डीएम-एसएसपी पर बिगड़े सीएम
इनर रिंग रोड का फीता काटे जाने के दौरान सपाइयों की भीड़ के चलते अव्यवस्था हो गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर हालात काबू करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच धक्का-मुक्की नहीं रुकी। इस पर सीएम का पारा चढ़ गया। वह डीएम और एसएसपी से बिगड़ गए।

जनता को समर्पित की योजनाएं

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली से जुड़ी 1679 करोड़ रुपये की लागत की 30 योजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर शिलापटों का अनावरण किया। आगरा से इटावा लायन सफारी तक विकसित एशिया के पहले 207 किमी लंबे साइकिल हाईवे (ग्रीनपथ) के शुभारंभ के मौके पर सीएम ने इनर रिंग रोड, ताजगंज प्रोजेक्ट, ललित-आगरा ट्रांसमिशन योजनाओं जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होने के बाद जनता को समर्पित कीं।

होटल ट्राइडेंट तिराहे के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सैंया से इटावा मार्ग पर शमसाबाद में 2065.13 लाख रुपये की लागत से बने बाईपास, 10327.08 लाख रुपये से शमसाबाद मार्ग का चार लेन में चौड़ीकरण कार्य, बाह-कचौरा घाट मार्ग का 20545.27 लाख रुपये की लागत से दो लेन से तीन लेन चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, 116.90 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर सीकरी स्थित राही गुलिस्ता 

पर्यटक आवास गृह में सुविधाओं के उच्चीकरण-सुंदरीकरण कार्य, राही पर्यटक आवास गृह राजामंडी का 175 लाख रुपये से उच्चीकरण, खेरागढ़ के गांव तुस्सी को जोड़ने के लिए 497 लाख रुपये की लागत से किवाड़ नदी पर पुल का निर्माण, 1970.61 लाख रुपये से कबीस से कलाल खेड़िया मार्ग का चौड़ीकरण योजना का लोकार्पण किया।

इसके अलावा खेरागढ़-इरादतनगर मार्ग, आंवलखेड़ा-जलेसर मार्ग, बमरौली अहीर से नगला पदमा मार्ग पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी), शमसाबाद में सीवरेज सिस्टम, बीएसयूपी के तहत नराईच, गोबर चौकी, दौरेठा में आवास निर्माण, रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र, स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस हॉल का निर्माण कार्य, आईटीआई बलकेश्वर की मरम्मत, तहसील सदर में अनावासीय भवनों का निर्माण, राजकीय डिग्री कालेज फतेहाबाद में विज्ञान संकाय एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के निर्माण योजना का लोकार्पण किया।

इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह और अभिषेक मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर, विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह और छोटेलाल वर्मा, महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन

आगरा में अखिलेश के मुख्य प्रोजेक्ट

- फोटो : अमर उजाला
- आगरा-इटावा लायन सफारी तक 13377.96 लाख रुपये की लागत से साइकिल हाईवे (ग्रीनपथ) का निर्माण।
- कुबेरपुर-फतेहाबाद रोड के बीच 40661.00 लाख रुपये की लागत से इनर रिंग रोड का प्रथम चरण।
- इनर रिंग रोड के लिए 11165.54 लाख रुपये की लागत से यमुना पर आठ लेन पुल का निर्माण।
- इनर रोड के लिए 19108.81 लाख रुपये की लागत से आगरा-टूंडला रेलवे ट्रैक पर आठ लेन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण।
- 1700 लाख रुपये से ताजनगरी योजना फेस दो में जोनल पार्क का निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य।
- 334.47 लाख रुपये की लागत से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेडियो डाइग्नोसिस विभाग भवन का निर्माण।
- एसएन मेडिकल कालेज में 268.97 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्य।
- 8795.96 लाख रुपये की लागत से एसएन मेडिकल कालेज में सर्जरी एवं एलाइड स्पेशिलिटी ब्लॉक भवन का निर्माण।
- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 105.19 लाख रुपये की लागत से लोहामंडी में 75 बैडेड आश्रय स्थल का निर्माण।
- 19727.15 लाख रुपये की लागत से ताजगंज वार्ड और ताजगंज को जाने वाले मुख्य मार्गों का उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें