फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव : अधिसूचना जारी होती ही बढ़ी हलचल, जानिए चुनावी कार्यक्रम

Wed, 30 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

तीन नवंबर को होगा मतदान, पार्टी की बैठक एवं सभाओं के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति, बसपा छोड़ किसी भी दल ने नहीं की प्रत्याशी की घोषणा 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। आगामी तीन नवंबर को इस सीट पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए नगर में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटवा दिए हैं।
विज्ञापन

 
टूंडला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा सुरक्षित सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद से टूंडला विधानसभा सीट खाली चल रही है। इस सीट पर भी अन्य सीटों के साथ उपचुनाव होना है। मंगलवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही डीएम चन्द्र विजय सिंह के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के साथ तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार अनीश सिंह व तहसील टीम के साथ नगर भ्रमण किया।

इस दौरान एसडीएम ने नगर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अब कोई भी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगा सकेंगे। बैठकों एवं सभाओं के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना अनुमति के कोई भी प्रत्याशी निर्धारित संख्या से अधिक वाहन व समर्थकों को भी अपने साथ नहीं लेकर चल सकेगा। 
विज्ञापन

बसपा छोड़ किसी भी दल ने नहीं की प्रत्याशी की घोषणा
भले ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई हो, लेकिन अभी तक बहुजन समाज पार्टी को छोड़ किसी भी दल ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बसपा ने यहां से संजीव चक को प्रत्याशी बनाया है। सबसे ज्यादा नजर भाजपा प्रत्याशी पर टिकी हुई है। उसमें भी आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पुत्री डॉ. सलोनी बघेल का नाम आने के बाद से हलचल तेज हो गई है। 

आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश 
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को दिए हैं।


शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के चौराहों के साथ ओवरब्रिज के नीचे लगे होर्डिंग एवं बैनरों को हटाने का काम शुरू कर दिया। नारखी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले चौराहों पर लगे होर्डिंग और बैनरों को टीम के साथ हटाते दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा का उपचुनाव कार्यक्रम
नामांकन नौ से 16 अक्तूबर तक दाखिल किए जाएंगे। 
नामांकन पत्रों की जांच-17 अक्तूबर को की जाएगी। 
नाम वापसी 19 अक्तूबर को किए जा सकेंगे। 
मतदान तीन नवंबर को टूंडला विधानसभा में होगा। 
मतगणना दस नवंबर को होने के साथ परिणाम घोषित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें