फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित युवक की मौत, यहां मिले नए मरीज, 2671 हुई कुल संख्या

Wed, 30 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मंगलवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2671 हो गई है। हालांकि संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 101 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित एक और युवक ने मंगलवार को कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। 42 वर्षीय युवक ब्लड प्रेशर का मरीज था। फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या अब 56 हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2671 हो गई है। हालांकि संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 101 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। 

ये भी पढ़ें-  टूंडला विधानसभा उपचुनाव : अधिसूचना जारी होती ही बढ़ी हलचल, जानिए चुनावी कार्यक्रम
विज्ञापन


सिरसागंज के नगला खारी निवासी 42 वर्षीय युवक की कोविड अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। युवक की कोरोना जांच 25 सितंबर को हुई थी। कस्बा खैरगढ़ में रिश्तेदारी में आया एक सैनिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद वह आगरा स्थित अपने आवास पर लौट गया। सिरसागंज के करहरा गांव में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

एका के नगला भिकिया में 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सुहागनगर सेक्टर चार में एक अधिवक्ता भी संक्रमित पाए गए हैं। टूंडली में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

फिरोजाबाद के लहरी कंपाउंड में दो युवती कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। इस इलाके में पिछले तीन दिन से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुंदाऊ में 52 वर्षीय युवक, हिमांयूपुर में 58 वर्षीय एक मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

सिरसागंज निवासी एक पुलिसकर्मी अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मिला है। लेबर कॉलोनी शिकोहाबाद में भी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शंभू नगर शिकोहाबाद में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुशवाह नगर में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। इसमें पांच साल का बालक भी कोरोना संक्रमित है। वहीं, बालक की चाची और दादी भी संक्रमित मिली है। शिकोहाबाद के गढ़ैया में एक युवक में संक्रमण मिला है, दबरई में 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें