फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर करबन नदी के ऊपर बनेगा पुल, बड़ी समस्या होगी दूर; बोर्ड ने दी मंजूरी

Tue, 18 Aug 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh राम किशोर बघेल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के 161 किमी चैनल से गुजरने वाली करबन नदी पर माइनर ब्रिज बनाने को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। बारिश में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, पुल बनने के बाद सर्विस लेन से सुरक्षित आवागमन हो सकेगा।
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यमुना एक्सप्रेसवे के 161 किमी चैनल से गुजरने वाली करबन नदी के ऊपर प्राधिकरण पुल बनाएगा। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


भविष्य में यह क्षेत्र आगरा अर्बन सेंटर में भी शामिल होगा। हालांकि, लोगों की मुश्किलों को देखते हुए एक माइनर ब्रिज बनाने की मंजूरी बोर्ड ने दी है। इसके बनने से बारिश के दौरान भी सर्विस लेन होते हुए लोग वहां से गुजर सकेंगे।

इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता भी मिल सकेगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद अब इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू कर सकेगा। सिंचाई विभाग से भी इसके लिए समन्वय यमुना प्राधिकरण करेगा जिससे तेजी से निर्माण पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें