फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के छमाही का परीक्षाफल हुआ ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने के लिए छमाही के परीक्षाफल को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जिले में पूरी हो गई है। जल्द ही हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षाफल घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 262 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 21482 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना संकट के चलते सरकार के द्वारा परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालयों की छमाही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का परीक्षाफल ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए गए थे।
निर्देशानुसार जिला स्थित विद्यालयों ने तेज गति से परीक्षाफल को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। तीन दिन में जिले के सभी विद्यालयों ने इस कार्य को पूरा कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के परीक्षाफल को ऑनलाइन करने का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें