टॉप-10 सूची में यहां के विद्यार्थी
जिले में टॉप करने वाले अधिकतर छात्र-छात्राएं ग्रामीण जमीन से जुड़ हुए हैं। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में फतेहाबाद, डौकी, कुंडौल, बिचपुरी, कबीस के विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इंटरमीडिएट की सूची में भी ग्रामीण क्षेत्र वाले विद्यालयों के छात्रों के नाम अधिक हैं। जिले में 40 राजकीय, 109 सहायता प्राप्त और 777 वित्त विहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षाफल में वित्त विहीन स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें - UP Board 10th Result: प्रदेश में आगरा के मेधावी नंबर-1, तोड़ा नौ साल का रिकार्ड; 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट
वित्तविहीन विद्यालयों का दबदबा
हाईस्कूल में सबसे अधिक नंबर पाने वाले चार विद्यार्थी वित्त विहीन विद्यालयों के हैं, तो इंटर की सूची में तीन विद्यार्थियों के नाम शामिल सबसे पहले शामिल हैं। ऐसे में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। पिछले वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने टॉप सूची में नाम दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें - UP Board 12th Result: 12वीं के परीक्षा परिणाम में पिछड़ा आगरा, 76.47 प्रतिशत रहा परीक्षाफल; जानें कितना हुआ कम