फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षार्थियों के लिए विषयवार हेल्प डेस्क गठित

Fri, 23 Jan 2026 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रमुख विषयों की हेल्प डेस्क शुरू की गई है। इनमें नामित शिक्षक परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विज्ञान और गणित विषय के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई है। विज्ञान विषय के लिए प्रशांत पाठक, सहायक अध्यापक भाैतिक विज्ञान, एमडी जैन इंटर कॉलेज आगरा को नामित किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9837113119 जारी किया गया है।
इसी तरह गणित विषय के लिए सुशील जैन, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल बस्तई को जिम्मेदारी दी गई है। इनका मोबाइल नंबर 9760013218 है। रसायन विज्ञान के लिए अंकुश अग्रवाल राजकीय इंटर काॅलेज, जिनका मोबाइल नंबर 9045112235 है। अंग्रेजी की जिम्मेदारी राजकीय इंटर काॅलेज की अंग्रेजी की सहायक अध्यापक मीता वर्मा को दी गई है। इनका मोबाइल नंबर 9368268285 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें