आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। 25 विषयों में शिक्षकों के 53 पद हैं। इसमें प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क तीन हजार रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। कुलसचिव अजय मिश्रा के अनुसार आवेदन की प्रति 25 मार्च तक विश्वविद्यालय में भी उपलब्ध करानी होगी।