फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर, इस शैक्षणिक सत्र में मिलेगा यह मौका

Sun, 03 Nov 2019 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चालू शैक्षणिक सत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-10 में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश के बाहर शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) कराया जाएगा। एतिहासिक, सांस्कृतिक स्थलों के साथ शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण एक दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 के बीच कराया जा सकता है।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी के भ्रमण के लिए 2000 रुपये का बजट दिया गया है। प्रत्येक जनपद से 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। 

आगरा के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक मंडल से चयनित 40 विद्यार्थियों को एक साथ शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। वो खुद भी विद्यार्थियों के साथ जाएंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले शैक्षणिक भ्रमण पर जाना विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। उनका मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एक दिन का रात्रि विश्राम कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षकों से शैक्षणिक भ्रमण के लिए मेधावी विद्यार्थियों की सहमति लेकर नाम भेजने के लिए कहा गया है।

भ्रमण कराने का उद्देश्य 
- विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ अन्य राज्यों की विभिन्नताओं, संस्कृति, इतिहास, भाषा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कराना।
- विद्यार्थियों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, भाईचारे की भावना को प्रबल करना।
- पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें