फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: जेल की सलाखें भी न पस्त कर पाईं हौसला, इन जेलों में बंद 36 बंदियों ने पास की परीक्षा

Sat, 20 Apr 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP Board Result 2024: जेल की सलाखें भी पढ़ाई करने वालों का हौसला पस्त न कर पाईं। आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा जेलों में बंद 36 बंदियों ने बोर्ड परीक्षा पास की। 
विज्ञापन
जेल में बंद बंदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार दोपहर जारी हो गया। इसमें स्कूल जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों ने तो मेहनत करके इतिहास रचा ही, साथ ही जेल में बंद बंदियों ने भी अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। जेल की सलाखें भी उनका हौसला पस्त न कर पाईं। 

विज्ञापन


आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा जेलों में बंद जिन बंदियों ने भी परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा देने वाले सभी 14 बंदी पास हो गए। यानि इन जेलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 27 बंदियों में 22 बंदी पास हुए। यानि 81 फीसदी परिणाम रहा। 
दसवीं की परीक्षा के लिए आगरा जेल में बंद नौ बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से आठ परीक्षा में शामिल हुए। ये सभी पास हो गए हैं। वहीं मथुरा जेल में बंद आठ बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से छह परीक्षा में शामिल हुए। ये सभी भी पास हो गए। इसके अलावा मैनपुरी और एटा से एक-एक बंदी ने पंजीकरण कराया था। लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन


वहीं बारहवीं की परीक्षा के लिए आगरा जेल में बंद 11 बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10 परीक्षा में शामिल हुए और सात ने परीक्षा पास की। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और मथुरा जेल से क्रमश: पांच, छाह, दो और चार बंदियों ने पंजीकरण कराया था। 

इनमें से एटा और मथुरा का 100 फीसदी परिणाम रहा। यानि परीक्षा देने वाले क्रमश: दो और चार बंदियों ने परीक्षा पास कर ली। वहीं फिरोजाबाद और मैनपुरी से क्रमश: चार और पांच बंदियों ने परीक्षा पास की। यानि इन जेलों का 80 और 83 फीसदी परिणाम रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें