फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result: हाईस्कूल में इशिका, इंटरमीडिएट में भानू ने बने एटा जिले के टॉपर, यह है लक्ष्य

Sat, 18 Jun 2022 10:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में इस वर्ष हाईस्कूल का 84.57 और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 84.33 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर इशिका, और इंटर के टॉपर भानू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में अलीगंज के गांव मोहकमपुर स्थित श्रीगांधी स्मृति इंटर कॉलेज की छात्रा इशिका ने एटा जिले में टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट में भानू वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जिले में हाईस्कूल के 84.57 और इंटरमीडिएट के 84.33 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार परीक्षा परिणाम में शहर पीछे रह गया और देहात क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे टॉप विद्यार्थियों की सूची में शामिल हुए। 

विज्ञापन


हाईस्कूल का परिणाम दोपहर दो बजे घोषित किया गया। श्री गांधी स्मृति इंटर कॉलेज मोहकमपुर की छात्रा इशिका पुत्री हरीराम ने 93.83 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। 10वीं में ही दूसरे स्थान पर ठाकुर लटूरी सिंह इंटर कॉलेज खिरिया धुमरी के छात्र अखिल प्रताप सिंह और श्रीमती एलएसडी इंटर कॉलेज मुशिहार जलेसर की छात्रा अंशू राजपूत 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। 

इंटरमीडिएट में एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के छात्र भानू वर्मा ने 91 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसी विद्यालय की सफद पुत्री मुहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला काजी मारहरा 87 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रही हैं। एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के छात्र लकी चौहान 86.80 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशिका आईएएस अधिकारी बनना है सपना

हाईस्कूल की टॉपर इशिका आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इशिका ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनकर देश सेवा करेंगी। अपनी सफलता का श्रेय पिता हरीराम को देती हैं। आगे भी कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने की बात कही। 

चिकित्सक बनकर गरीबों की सेवा करेंगे अखिल

हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर ठा. लटूरी सिंह इंटर कॉलेज खिरिया धुमरी के छात्र अखिल प्रताप सिंह रहे हैं। इनको 93.5 फीसदी अंक मिले हैं। अखिल के पिता प्रदीप सिंह राठौर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। अखिल की चाहत चिकित्सक बनने की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बनकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्णय लिया है।

इंजीनियर बनना चाहते हैं भानू 

इंटरमीडिएट के टॉपर भानू वर्मा एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के छात्र है। उनका इंजीनियर बनने का सपना है। अनूप ने कहा कि सफलता कड़ी मेहनत से ही मिलती है। इसी को मूल मंत्र मानकर अभी तक पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी की। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाना है। 

सफद बोली- डॉक्टर बनकर करेंगे लोगों की सेवा

एमजीएचएम इंटर कॉलेज की छात्रा सफद ने इंटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया। इन्होंने भी डॉक्टर बनने का सपना देखा है। कहा कि यह ऐसा पेशा है, जिसमें हम दूसरे लोगों की मदद सबसे ज्यादा कर सकते हैं। देश में चिकित्सकों की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें