आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी के छात्र अनिष्क राजपूत ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जैन इंटर कॉलेज करहल के कॉमर्स के छात्र बसंत कुमार और मयंक राज ने संयुक्त रूप से 86.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल में किशनी के राजमंगलम ने मारी बाजी
हाईस्कूल परीक्षा में किशनी के डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के छात्र राजमंगलम ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। किशनी के ही अथर्व ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और भोगांव के इशेंद्र सिंह ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है।
हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 28888 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 24936 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षा में कुल 86.32 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। जिसमें 90.34 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में मात्र तीन बेटियां स्थान बना सकी हैं, जबकि सात बेटों ने स्थान बनाया है।