आशा के अनुरूप परिणाम न हो तो मन में न लाएं निराशा
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आशा के अनुरूप परीक्षा का परिणाम न हो तो परीक्षार्थियों को अपने मन में निराश का भाव नहीं लाना चाहिए। अंक ही हमारी योग्यता को प्रमाणित नहीं करते। अपनी योग्यता पर भरोसा होना चाहिए। किसी तरह की मानसिक परेशानी होने पर मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर आकर परामर्श ले सकते हैं।
परिणाम जो भी हो उसे स्वीकार करें
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं। परिणाम जो भी रहे, उसे स्वीकार करें। परिणाम से अधिक प्रयास महत्वपूर्ण होता है। जीवन में और बेहतर परिणाम लाने का अवसर हमेशा ही उपलब्ध रहता है।
यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां
High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां
Intermediate Result पर क्लिक करें।
जिलेवार पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या
आगरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,17,623 है, जिसमें 903 विद्यालयों के हाईस्कूल में 65,369 और इंटरमीडिएट में 52,254 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं मैनपुरी में हाईस्कूल में 32,771 और इंटरमीडिएट में 26, 791 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। फिरोजाबाद में हाईस्कूल में 42,048 और इंटरमीडिएट में 35,069 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एटा में हाईस्कूल में 30,572 और इंटरमीडिएट में 23,699 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कासगंज में हाईस्कूल में 32,771 और इंटरमीडिएट में 26,791 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पिछले सत्र में 100 फीसदी विद्यार्थी हुए थे पास
यूपी बोर्ड के पिछले सत्र 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कोरोना महामारी के संकट के बीच अपना परिणाम प्राप्त हुआ था। आगरा जिले में 100 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। वर्ष भर पढ़ाई प्रभावित रहने, फिर परीक्षाओं का आयोजन न होने से विद्यार्थियों के मन में भय बना हुआ था। वह डर रहे थे कि कहीं वर्ष बर्बाद न हो जाए, परीक्षा न कराने से परिणाम खराब न हो जाए, लेकिन परिणाम जब आया तो सभी के चेहरे खिल गए।
पेपर लीक के चलते रद्द हो गई थी अंग्रेजी की परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया था, जिसके कारण कुछ आगरा सहित एटा, मैनपुरी जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में फिर से परीक्षा कराई गई थी।
आगरा के तमाम स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। श्री राम कृष्ण इंटर कॉलेज,खंदारी में परिणाम देखने के लिए हाईस्कूल की छात्राएं पहुंची। परीक्षा परिणाम देख छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
विकेश व प्रशांत ओझा ने जिला किया टॉप
यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परिणाम जारी हो गया है। आगरा में 92.67 फीसदी अंक पाकर विकेश व प्रशांत ओझा ने जिला टॉप किया है। विकेश ठाकुर कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटन के छात्र हैं और प्रशांत ओझा सिद्धांत इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह के छात्र हैं। आगरा का परिणाम 91.84 फीसदी रहा है।
जिलेवार परीक्षा परिणाम का फीसद
आगरा का परिणाम 91.84 फीसदी रहा है। फिरोजाबाद का 87 फीसद, मैनपुरी का 86.32 फीसद, एटा का 84.57, मथुरा का 91.31 और कासगंज का परीक्षा परिणाम 90.08 फीसद रहा है।
ये हैं आगरा के टॉपर्स
- वीकेश ठाकुर- 92.67 फीसदी अंक, कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटन
- प्रशांत ओझा- 92.67 फीसदी अंक, सिद्धांत इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह
- अंजलि परिहार- 91.50 फीसदी अंक, एसबीएम इंटर कॉलेज शिवकुंज केके
- ध्रुव सिंघल- 91.50 फीसदी अंक, श्रीमती विमला देवी कन्या इंटर
- दीपक- 91.33 फीसदी अंक, बी एन डी ए इंट कॉल जैतपुर कलां
- विजय प्रताप कुशवाह- 91.33 फीसदी अंक, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
- नेहा शर्मा- 91.17 फीसदी अंक, एस एस ए डी जी महाराज इंटर डौकी, आगरा
- पुष्पेंद्र कुमार- 91.17 फीसदी अंक, लाला जगन प्रसाद आई सी अछनेरा
- सागर उप्रेती- 91.00 फीसदी अंक, न्यू सनफ्लॉवर इंटर कॉलेज अलीपुर शाहगंज
- पूजा कुशवाह- 91.00 फीसदी अंक, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
- कामिनी त्यागी- 90.83 फीसदी अंक, बीआरआईआईसी बिल्हैनी कबीस आगरा
- अंजलि- 90.83 फीसदी अंक, श्रीमती ओमवती देवी हायर सेकंडरी स्कूल
- कृष्ण शर्मा- 90.67 फीसदी अंक, संत बुद्ध राम इंटर कॉलेज खेरिया मोड़
- अंजलि कुमारी त्यागी- 90.50 फीसदी अंक, एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज
- मनीषा गुर्जर- 90.50 फीसदी अंक, एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज
- भारती लोधी- 90.50 फीसदी अंक, श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
- सानिया कुमारी- 90.50 फीसदी अंक, श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
- भूमिका- 90.33 फीसदी अंक, बी एस इंटर कॉलेज चमरौली
- अथर्व पचौरी- 90.33 फीसदी अंक, श्रीमती अंगूरी देवी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल
- निधि राजपूत- 90.17 फीसदी अंक, रतन समाज इंटर कॉलेज पंवारी
- मोनिका शर्मा- 90.17 फीसदी अंक एसपी सी आर सी एस वी एम इंटर कॉलेज, खेरागढ़ आगरा
फ़िरोज़ाबाद का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम
फिरोजाबाद में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 83.87 फीसद रहा तो वहीं छात्राओं का परिणाम 91.28 फीसद रहा है।
फिरोजाबाद: हाईस्कूल के टॉप थ्री विद्यार्थी
(1) प्रबल प्रताप सिंह
553/600
92.17%
शेखुपुर हाथवंत स्कूल
(2 ) श्रद्धा
551/600
91.83%
माँ वैष्णो देवी इंटर कॉलेज वैष्णवी नगर फ़िरोज़ाबाद
(3) सुशांत
550/600
91.67%
डी.आर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद
87.55 फीसदी इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम
आगरा का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 87.55 फीसदी रहा। कुल 52,395 पंजीकृत विद्यार्थी थे, जिसमें से 48070 ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 42084 विद्यार्थी पास हुए हैं।
जानें जिलेवार इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम
फिरोजाबाद में 80.26%
मैनपुरी में 83.96%
एटा 84.33%
फिरोजाबाद 80.26%
मथुरा 85.69%
कासगंज 79.31%
आगरा इंटर टॉपर थ्री
1. विक्रम सिंह- 92%, आशा राम राम निवास इंटर कालेज, बाह,
2. अंशिका बघेल- 88.80%, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज,
3. सोनम शर्मा- 88.20%, श्री नवल सिंह इंटर कालेज, सोनरा, सैयां,
एटा के टॉपर्स
हाईस्कूल के टॉपर्स
1. इशिका - 93.83 - एसजीएस इंटर कॉलेज मोहकमपुर
2. अखिल प्रताप- 93.50 - ठा. लटूरी सिंह इंटर कॉलेज खिरिया धुमरी
3. अंशू राजपूत - श्रीमती एलएसडी इंटर कॉलेज जलेसर
इंटर के टॉपर्स
1. भानू वर्मा - 91 - पिदौरा अड्डा मारहरा
2. सदफ - 87.20- बदरिया मारहरा
3. लकी चौहान - 86.80 - त्रिलोकपुर मारहरा
आगरा जिले में इंटर के टॉपर
- विक्रम सिंह- 92.00 प्रतिशत, आशा राम इंटर कॉलेज, बाह आगरा
- अंशिका बघेल- 88.80 प्रतिशत, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, आगरा
- सोनम शर्मा- 88.20 प्रतिशत, श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, आगरा
- पल्लवी सोनी- 87.60 प्रतिशत, राजकमल कन्या इंटर कॉलेज, आगरा
- तुलसी तोमर- 87.40 प्रतिशत, बीडीके इंटर कॉलेज, आगरा
- धीरज शर्मा- 87.20 प्रतिशत, गणपति विद्या मंदिर, आगरा
- आशीष कुमार- 86.40 प्रतिशत, श्रीमती ईश्वरदेवी इंटर कॉलेज, आगरा
- राधिका शर्मा- 86.00 प्रतिशत, ज्ञान इंटर कॉलेज, आगरा
- वंदना- 86.00 प्रतिशत, बीआरआई इंटर कॉलेज
- निशु राना- 85.80 प्रतिशत, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, आगरा
कासगंज जिले के हाईस्कूल के टॉपर
1- जतन कुमार- 93.67 फीसदी अंक, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
2- हृदय भारद्वाज 93.50 फीसदी अंक, मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर
3- जितेंद्र कुमार 93.33 फीसदी अंक, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
कासगंज में इंटर के टॉपर
1- हर्ष यादव- 90.40 फीसदी, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
2- गौरी शाक्य- 89.20 फीसदी, नाथूराम सुशीला देवी इंटर सरस्वती विद्याा मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
3- विशनु गुप्ता- 88.20 फीसदी, मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर
मथुरा जिले में हाईस्कूल के टॉपर्स
- तेज प्रकाश सिंह- 94.50 फीसदी अंक, श्रीमती शांति देवी हाईस्कूल, मथुरा
- दीपक- 93.00 फीसदी अंक, शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलदेव, मथुरा
- मोहित- 92.83 फीसदी अंक, डीएवी इंटर कॉलेज, मथुरा
- मानवीर- 92.83 फीसदी अंक, आरडीएमएलएमएवी बलदेव, मथुरा
- प्रशांत कुमार- 92.00 फीसदी अंक, श्रीमती किरण देवी इंटर कॉलेज नौहझील, मथुरा
- उदय शुक्ला- 91.67 फीसदी अंक, आरडीएमएलएमएवी बलदेव, मथुरा
- वैष्णवी डागुर- 91.67 फीसदी अंक, एससी सिंह ए इंटर कॉलेज
- मुकुल- 91.67 फीसदी अंक, श्रीमती देवो देवी इंटर कॉलेज
- कंचन- 91.00 फीसदी अंक, श्री चमेली देवी कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज
- अंकित कुमार- 90.83 फीसदी अंक, एसबीएस इंटर कॉलेज
- लवली- 90.67 फीसदी अंक, श्रीमती देवो देवी इंटर कॉलेज
- अंकित कौशिक- 90.67 फीसदी अंक, एसबीएस इंटर कॉलेज
- हरप्रीत सिंह- 90.50 फीसदी अंक, केसीजीएसवीएम इंटर कॉलेज माधव कुंज, मथुरा
- धीरज- 90.17 फीसदी अंक, नंदलाल हायरसेंकड्ररी स्कूल कमई बरसाना
- इकांगिका गौर- 90.17 फीसदी अंक, देव दीनबंधु इंटर कॉलेज
मथुरा जिले में इंटर के टॉपर्स
- अमित कुमार - 87.40 फीसदी, मां भगवती इंटर कॉलेज नगौरा, मथुरा
- अनुराग - 86.60 फीसदी, श्री गांधी स्मारक कृषक इंटर कॉलेज बेरा, मथुरा
- नूतन- 86.00 फीसदी, पीडीडीयू गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज फरह मथुरा
- भानु प्रताप- 86.00 फीसदी, शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलदेव मथुरा
- अन्नू कुमार- 85.60 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज
- मांगेराम- 85.40 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज
- आरजू- 85.20 फीसदी, एसआरडीसी इंटर कॉलेज
- लोकेश- 85.10 फीसदी, चौधरी चरण सिंह बी खंड इंटर कॉलेज
- दीपक चौधरी- 84.80 फीसदी, एनएसके इंटर कॉलेज चांदपुर कलां
- अंजली अग्रवाल- 84.80 फीसदी, श्रीमती पीएल अग्रवाल इंटर कॉलेज शाल, मथुरा
- खुशबू गोयल- 84.80 फीसदी, श्री सम्लिया सिंह इंटर कॉलेज शेरगढ़
- अंजली- 84.60 फीसदी, श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज शेरगढ़
- गुड्डन- 84.40 फीसदी, एके इंटर कॉलेज कराब मथुरा
- सोनिया- 84.40 फीसदी, इंडियन इंटर कॉलेज राया
मैनपुरी के हाईस्कूल टॉपर
1. राजमंगलम- 562 अंक, 93.67 प्रतिशत, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज किशनी
2. अर्थव- 558 अंक, 93 प्रतिशत, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज किशनी
3. इशेंद्र सिंह- 556 अंक 92.67 प्रतिशत, आरएसएमएलआईसी अवंतीबाई नगर भोगांव
मैनपुरी के इंटरमीडिएट टॉपर
1. अनुराग यादव 443 अंक, 88.60 प्रतिशत, श्री सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा
2. अनिष्क राजपूत 435 अंक, 87 प्रतिशत, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड
3. बसंत कुमार 864 अंक, 86.40 प्रतिशत, जैन इंटर कॉलेज करहल