फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 हजार परीक्षार्थियों की किस्मत का आज खुलेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 57 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों के भाग्य का आज फैसला होगा। जिले से हाईस्कूल के 30 हजार और इंटरमीडिएट के 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली है। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में भी शुक्रवार को बेचैनी देखी गई। कुछ परीक्षार्थी बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित थे, तो कुछ को पास होने की चिंता सता रही है।
होटल और पार्क में नहीं मन सकेगा जश्न
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम पूर्व की भांति जश्न के रूप में नहीं मनाया जा सकेगा। इस साल कोरोना संक्रमण के कारण होटल और पार्क बंद हैं। परीक्षार्थी अपने साथियों के साथ खुशी नहीं मना सकें। जिला प्रशासन ने भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों में भी किसी भी तरह से भीड़ न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें