फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले के केंद्रों की अंतिम सूची अभी तक वेबसाइट पर नहीं आई है। 25 जनवरी आखिरी तारीख थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मंडल के आगरा और मैनपुरी को मिलाकर प्रदेश के करीब चार पांच जिले ही रह गए हैं। जिनकी सूची अभी अपलोड होनी है।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई थी। इन पर आपत्तियां और प्रत्यावेदन लेकर उनका निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला केंद्र निर्धारण समिति की बैठक दो फरवरी हो ही हो गई थी। इसमें आपत्तियां निस्तारित कर दी गई थीं। सात वित्तविहीन विद्यालयों के नाम सूची से हटाए गए थे, उनकी जगह सात राजकीय व एडेड विद्यालयों को शामिल किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तीन फरवरी को ही अंतिम सूची लॉक करा दी गई थी। बोर्ड सचिव को इसकी जानकारी भी दे दी गई थी। बोर्ड स्तर से ही सूची वेबसाइट पर डाली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें