फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिस्थिति के अनुरूप ओएमआर शीट पर कराई जा सकती है सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं विशेष परिस्थिति में ओएमआर शीट पर भी करा सकता है। सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश और प्रारूप में यह भी विकल्प रखा गया है। ओएमआर शीट पर परीक्षा होने पर बहु विकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर परीक्षा कराए जाने पर कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इनको हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि किसी भी दशा में हल किए गए प्रश्नों की संख्या 75 से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि कोई परीक्षार्थी 75 से ज्यादा प्रश्नों को हल करता है। तो क्रम से पहले हल किए गए 75 प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। लिखित परीक्षा का समय तीन घंटे होगा।
वोकेशनल विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रशिक्षण कार्य का मूल्यांकन 60 अंकों में किया जाएगा। सैद्धांतिक कार्य का मूल्यांकन 40 अंकों में किया जाएगा। परीक्षण कार्य का मूल्यांकन अनुबंधित प्रशिक्षण सहयोगी (स्किल पार्टनर) के प्रशिक्षणकर्ता व एक सक्षम शिक्षक की संयुक्त टीम के माध्यम से कराया जाएगा। सैद्धांतिक कार्य की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कराया जाएगा। इसमें पांच वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। प्रति प्रश्न का उत्तर अधिकतम 75 शब्दों में देना होगा। परीक्षा की निर्धारित अवधि एक घंटे होगी।
विज्ञापन

परिस्थितियां कैसी भी हो अनिवार्य सह पाठ्यक्रम विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही होगी। 100 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा का समय दो घंटे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें