मैनपुरी के राजकीकय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
इस बार उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई सख्ती के कारण बहुत से छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। अब इस सख्ती का असर उत्तर पुस्तिकाओं में भी देखने को मिल रहा है। परीक्षा के सवालों के जवाब की बजाय कुछ छात्र-छात्राओं ने अजब-गजब गुहारें लिखी हैं। किसी ने खुद को गरीब बताते हुए पास करने की गुहार लगाई तो किसी ने शादी का हवाला दिया।
मैनपुरी और फिरोजाबाद में रविवार को बोर्ड परीक्षा परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान कई उत्तर पुस्तिकाओं में यह अजब-गजब गुहारें लिखी मिलीं, जिन्हें पढ़कर शिक्षकों के सिर भी चकरा गए। मैनपुरी में एक छात्रा ने लिखा है कि सर पास कर देना नहीं तो मंगेतर रिश्ता तोड़ देगा, वहीं फिरोजाबाद में एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में हनुमान चलीसा का पाठ लिख दिया।
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर रविवार को तीसरे दिन तक कुल 50114 उत्तर पुस्तिकाओं में से 5543 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 26 में से मात्र 23 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। 253 सहायक परीक्षकों में से मात्र 90 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए।