10एमएनपी-04-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर के छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर के छात्रों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश पत्र के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है। उन्होंने इसे रुकवाकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बोर्ड परीक्षा में अब एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में सभी कॉलेजों में प्रवेश पत्र वितरण का काम जोरों पर है। सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली की जा रही है। प्रत्येक छात्र से 150 रुपये मांगे जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा शुल्क के नाम पर प्रत्येक छात्र से 1800 रुपये लिए गए। जबकि रसीद केवल 750 रुपये की ही दी है। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन रुपये न देने या शिकायत करने पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं में फेल करवाने की धमकी दे रहा है। राजस्व अधिकारी प्रेमप्रकाश ने जांच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों के आरोप निराधार हैं, रुपये की किसी छात्र से मांग नहीं की गई है।
10एमएनपी-12-गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज में प्रश्र पत्र चोरी के प्रयास के मामले में जांच करते अपर सचिव - फोटो : MAINPURI