फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन काटे 12 अवैध नल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने पेयजल के अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 12 अवैध कनेक्शन काटे। इस बीच टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका शहरी क्षेत्र के 25 हजार घरों में नगर पालिका के पेयजल कनेक्शन हैं। वहीं करीब दस हजार घरों में लोगों ने मनमाने तरीके से मुख्य सप्लाई लाइन में अपना पाइप जोड़ लिया है। अवैध कनेक्शन से ऊंचाई वाले इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है। इससे कनेक्शन धारकों को परेशानी उठानी पड़ती है। सात फरवरी के अंक में आमजन की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
सोमवार से अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार को जलकल लिपिक वरुण मिश्रा नगर पालिका की टीम को लेकर शहर के मोहल्ला नगला टाल पहुंचे। यहां उनके द्वारा अवैध रूप से जोड़े गए 12 कनेक्शन को काटा गया। इस मोहल्ले में जैसे ही लोगों को पानी कनेक्शन काटे जाने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों से छीने औजार
जलकल लिपिक के मौके से जाने के बाद जब नगर पालिका के कर्मचारियों ने आगे और भी कनेक्शन काटने की कोशिश की तो लोगों ने उनके औजार छीन लिए। सूचना मिलने पर जलकल लिपिक फिर से मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी तो औजार फेंक कर वे घरों में घुस गए।
अवैध पेयजल कनेक्शन को चिह्नित करके उन्हें काटा जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह वैध तरीके से पेयजल कनेक्शन लें। कार्रवाई के दौरान जरूरत पडने पर पुलिस प्रशासन से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें