फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद का 86 कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 86 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। इसमें हाईस्कूल के 49 और इंटरमीडिएट के 37 कॉलेज शामिल हैं। हाईस्कूल के कॉलेजों से आंतरिक मूल्यांकन और शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक तथा इंटरमीडिएट से शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड न किए जाने पर इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद नीना श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के 86 कॉलेजों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए हैं। सचिव ने बताया है कि जिले के 49 कॉलेजों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक व शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इससे 2237 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है। वहीं इंटरमीडिएट के 37 कॉलेजों के 2502 छात्र-छात्राओं के खेलकूद व आंतरिक मूल्यांकन के अंक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए है। जबकि विभाग के निर्देशानुसार यह अंक 31 जनवरी तक अपलोड किए जाने थे। सचिव चके निर्देश पर शनिवार की देर शाम जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन सभी कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि हर हाल में 10 फरवरी तक वे समस्त छूटे हुए छात्र-छात्राओं के अंक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
जिन कॉलेजों ने आंतरिक मूल्यांकन और शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक अभी तक अपलोड नहीं किए हैं वे हर हाल में निर्धारित तिथि 10 फरवरी तक अंक अपलोड करा दें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें