फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दो अवैध दुकानें हटाकर मंडी समिति ने की खानापूरी

विज्ञापन
02एमएनपी-32-कुसमरा मंडी में अधिकारियों के से वार्ता करते आढ़ती - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। नगर की मंडी में अवैध दुकानों को हटाने के लिए रविवार को कार्रवाई शुरू की गई लेकिन मंडी समिति ने कुछ टट्टर हटाकर खानापूरी कर ली। जबकि बड़ी संख्या में मंडी समिति ने अवैध दुकानों को चिह्नित कर हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

रविवार को नगर की उप मंडी समिति में मंडी सचिव राजेंद्र सिंह ने अवैध दुकानों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की। दरअसल इससे पूर्व अवैध दुकानों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के लिए शनिवार तक का समय दिया गया था। जब निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई का आढ़तियों ने जमकर विरोध किया। इसके बाद मंडी सचिव ने दो चार दुकानों के टट्टर हटवाकर कार्रवाई बंद कर दी। इसका कुछ आढ़तियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध भी किया। आढ़तियों का कहना है कि पक्की दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन करे, उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए। आढ़तियों ने मंडी के बाहर व्यापार करने की धमकी भी दी। वहीं मंडी सचिव राजेंद्र सिंह का कहना है कि आढ़तियों को चेतावनी दी गई है, जल्द ही दोबारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें