फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: बीस किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र, जिला विद्यालय पहुंचीं आपत्तियां

Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मानकों की अनदेखी की है। छात्र-छात्राओं का केंद्र 18 से 20 किलोमीटर की दूरी पर आवंटित कर दिया है। इससे प्रधानाचार्य परेशान हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दो दिन के अंदर प्रधानाचार्यों ने 70 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 27 जनवरी को जिले में सौ केंद्रों का निर्धारण किया है। साथ ही ऑनलाइन विद्यालय आवंटन भी किया गया है। छात्रों के साथ ही छात्राओं के भी केंद्र 18 से 20 किलोमीटर दूरी पर आवंटित किए गए हैं। दो दिन के अंदर जिले के 70 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने मानक से अधिक दूरी पर केंद्र निर्धारण की आपत्ति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उपलब्ध कराई है। 

यूपी बोर्ड: आगरा में 55 किमी दूर बनाया परीक्षा केंद्र, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन


केस-एक  
देवी इंटर कॉलेज घिरोर के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आपत्ति जताई है कि उनके कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर देव स्वामी इंटर कॉलेज डालपूर बनाया गया है। 

केस-दो 
प्रकाश इंटर कॉलेज जसनपुर के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आपत्ति जताई है कि उनके कॉलेज के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर सर्वोदय इंटर कॉलेज रुहिला बनाया गया है। 

केस-तीन 
एसबीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय जरामई के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके कॉलेज की छात्राओं का सेंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा बनाया गया है जो करीब 22 किलोमीटर दूर है। 

ये हैं मानक 
-कक्षा 10 की छात्राओं का सेंटर दो किलोमीटर की दूरी से अधिक न हो 
-कक्षा 12  की छात्राओं का सेंटर चार किलोमीटर से अधिक न हो 
-कक्षा 10 के छात्रों का सेंटर चार किलोमीटर से अधिक दूरी पर न हो 
-कक्षा 12 के छात्रों का सेंटर आठ किलोमीटर से अधिक दूरी पर न हो 
 
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण और विद्यालय आवंटन का कार्य कॉलेजों द्वारा दर्शाए गए अक्षांश और देशांत के अनुसार ऑनलाइन किया गया है। कुछ स्थानों पर रास्ता लंबा होने के कारण दिक्कत आ रही है। उनसे 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां आने के बार बोर्ड और जिला समिति के सामने रखी जाएंगी। - मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें