फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: छात्राओं का केंद्र 17 किलोमीटर दूर है, स्वकेंद्र बनाए जाने की मांग

Mon, 01 Feb 2021 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्वकेंद्र बनवाने के लिए जिले के 140 विद्यालयों ने प्रार्थनापत्र दिया है। विद्यालयों ने कहा कि पूर्व में उनका विद्यालय परीक्षा केंद्र रह चुका है और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं का केंद्र 17 किमी दूर बनाया गया है।
विज्ञापन


चंपा कमल कन्या इंटर कॉलेज, किरावली के प्रधानाचार्य ने कहा है कि उनके यहां के छात्राओं का केंद्र 17 किलोमीटर दूर डाल दिया गया है। जबकि विद्यालय वर्ष 2007 से 2017 तक परीक्षा केंद्र रह चुका है, प्रति वर्ष परीक्षा शांति से संपन्न हुई। इस वर्ष भी केंद्र बनाने की मांग की गई है।

जोंस मिल प्रकरण: कब्जेदार बोले- 12 साल का रिकार्ड देखकर खरीदे प्लॉट, हमारा क्या कसूर...
विज्ञापन


श्रीमती राममूर्ति देवी दर्शन सिंह इंटर कॉलेज, दूरा, फतेहपुर सीकरी के प्रधानाचार्य ने भी विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया है कि विद्यालय पूर्व में केंद्र रह चुका है, सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। आरएस इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा के प्रधानाचार्य ने भी छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है। 
विज्ञापन

सर्वाधिक 256 आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर होने की
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आंकड़े के अनुसार सर्वाधिक 256 आपत्तियां परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी से अधिक दूर डालने के संबंध में प्राप्त हुई हैं। वहीं, 45 ऐसे विद्यालयों ने आपत्ति दी है, जिनको चालू सत्र की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। विद्यालय में जरूरी संसाधन नहीं है। विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र हटाए जाने या फिर छात्रों का आवंटन कम किए जाने की मांग की है।  

छात्राओं का केंद्र 50 किलोमीटर दूर
श्री भगवान सिंह श्रीमती इंटर देवी इंटर कॉलेज, फतेहपुर सीकरी के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दी है कि उनके यहां की छात्राओं का केंद्र 50 किलोमीटर दूर फतेहचंद इंटर कॉलेज में बना दिया गया है। परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की गई है।

जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत 
सोबरन सिंह उच्चमर माध्यमिक विद्यालय, इरादत नगर को परीक्षा केंद्र बनाने के विरोध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है। कहा गया है कि विद्यालय सामूहिक नकल के मामले प्रचलित रहा है, नकल के नाम पर छात्रों से धन की वसूली की जाती थी। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि सभी शिकायतों को जिला केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें