फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: इन 69 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, जारी हुई सूची

Fri, 23 Dec 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक शासकीय  विद्यालय का नाम सूची से हटा दिया, जबकि तीन वित्त विहीन विद्यालय सूची में स्थान पाने में सफल हो गए। अब 69 केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 69 केंद्रों पर होगी। दावे आपत्ति के निस्तारण के बाद अंतिम सूची को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा  में 41645 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में 267 माध्यमिक विद्यालय  शिक्षारत 41,645 परीक्षार्थियों के लिए परिषद से 67 विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए चयनित कर अंतिम सूची जारी की गई थी। 

इस सूची में  तीन शासकीय विद्यालय, 24 शासकीय सहायता प्राप्त एवं शेष 40 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया। इस सूची पर 50 आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिसमें 28 विद्यालयों ने केंद्र बनाने के लिए दावे किए। जबकि दो विद्यालयों के परीक्षार्थी एक दूसरे के केंद्र पर आवंटित कर दिए गए थे। शेष आपत्तियां छात्र संख्या अधिक होने व दूरी आदि से संबंधित रहीं। इन सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया।

सूची से हटाया गया एक शासकीय विद्यालय का नाम

आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक शासकीय विद्यालय का नाम सूची से हटा दिया, जबकि तीन वित्त विहीन विद्यालय सूची में स्थान पाने में सफल हो गए। अब 69 केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अब यह संख्या बोर्ड परीक्षा 2022 जितनी हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि 'बोर्ड परीक्षा के लिए 69 केंद्र निर्धारित किए गए है। दावे आपत्ति का निस्तारण करने के बाद सूची को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।'

इतने विद्यालय बने परीक्षा केंद्र

-2 शासकीय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

-24 शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
-43 वित्त विहीन विद्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें