फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 95 केंद्रों पर कल से परीक्षा देंगे 58490 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कल से यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जिले में कुल 95 परीक्षा केंद्रों पर 58490 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

24 मार्च, बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। केंद्र जिलेभर में इसके लिए कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर जिले के 487 विद्यालयों के 58490 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 32687 और इंटरमीडिएट के 25703 छात्र शामिल रहेंगे। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और प्रशासन के अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान ये तीनों ही केंद्र पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरे भी संचालित रहेंगे। सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसबल और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। मंगलवार को दिनभर प्रशासन के अधिकारी तैयारियों को परखने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए 95 परीक्षा केंद्रों को 19 सेक्टर और छह जोन में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी डिप्टी कलक्टर को सौंपी गई है। मैनपुरी तहसील के लिए एसडीएम नवोदिता शर्मा, करहल रामनरायण वर्मा, कुरावली वीरेंद्र कुमार मित्तल, भोगांव राजनारायण त्रिपाठी, किशनी एसडीएम जयप्रकाश और घिरोर तहसील में डिप्टी कलक्टर आदेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है।
पांच सचल दल भी बनाए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में पांच लोग शामिल रहेंगे। सुरक्षा के लिए दो-दो पुलिसकर्मी भी प्रत्येक सचल दल के साथ रहेंगे। सचल दलों का गठन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, बीएसए कमल सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय कॉलेज मानपुर हरी और वरिष्ठ प्रवक्ता डायट हर्ष दीपांकर तिवारी के नेतृत्व में किया गया है। ये दल परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। वॉयस कैमरों से सीधे परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कॉलेज माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से किसी भी छात्र या छात्रा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन निकाले गए प्रवेश पत्र को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को सत्यापित करना होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा जिले में 24 मार्च से 95 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं होगी। सभी छात्र-छात्राएं समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो।
-अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम।
27 परीक्षा केंद्र संवेदन और 12 अति संवेदनशील
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि कुल 95 परीक्षा केंद्रों से 27 केंद्र संवेदनश्ील और 12 केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर विशेष निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रश्नपत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील कराने तक केंद्र पर ही मौजूद रहनेे के लिए कहा। पुलिस बल की देखरेख में उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर तक पहुंचाएं। नकल जैसे कृत्य में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद करने और केंद्र पर मौजूद स्टाफ को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का प्रयोग न करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी क्रियाशील रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर का प्रयोग न होने के देने के लिए कहा। एडीएम राम जी मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 05.15 बजे तक सम्पन्न होगी। दिव्यांग, दृष्टिबाधित परीक्षार्थी को 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के उपरांत प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, उप जिलाधिकारी भोागांव राजनराया त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी करहल आरएन वर्मा डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें