रिजल्ट के बाद खुशी का इजहार करती छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले के होनहारों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। पिछले 9 साल के रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए मेधावी जिले को प्रदेश में पहले स्थान पर लेकर आए हैं। वर्ष 2024 में चाैथे स्थान पर रहा आगरा हाईस्कूल में सफलता का प्रतिशत 94.99 मिलने से अब नंबर वन बन गया है।
वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में 33976 बालक और 27914 बालिका के साथ कुल 61890 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षाफल 94.99 प्रतिशत रहा, जो पिछले नौ साल में सबसे अधिक है। वर्ष 2024 में 94.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा था, जब जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला था। इस बार सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में पहला नंबर हासिल किया है। इससे पहले वर्ष 2016 में परीक्षाफल का प्रतिशत 94.28 प्रतिशत रहा था। लंबे समय बाद यह गौरव प्राप्त हुआ है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कहना है कि इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हैं। जिले में करीब 95 फीसदी छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में उत्तीर्ण हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP Board 10th Topper: आईएएस अफसर बनना चाहते हैं यश...देश की सेवा करने का है सपना, पढ़ाई के लिए नहीं लिया तनाव