फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: आगरा के 1.17 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Thu, 09 Jun 2022 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख का एलान किया जा सकता है। 
विज्ञापन
UP board result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के 1.17 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।  

विज्ञापन


जिले में इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 180 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,17,623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें  65,369 परीक्षार्थी हाईस्कूल के, 52,254 इंटरमीडिएट के हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। 

यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
  • अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
  • results.amarujala.com पर भी देख सकेंगे अपना रिजल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें