इंटर की टॉपर खुशबू और हाईस्कूल के टॉपर विष्णु
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। कासगंज जिले का कोई भी छात्र प्रदेश की मेरिट में स्थान नहीं बना सका, लेकिन जिले की मेरिट में छात्र-छात्राओं ने परचम जरूर लहराया है। इंटरमीडिएट में खुशबू और हाईस्कूल में विष्णु जिला टॉपर बने हैं।
इंटरमीडिएट में द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू ने 87 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में से 435 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की प्रियंका राजपूत को 500 में से 426 अंक मिले हैं। उन्होंने 85.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। सिढ़पुरा के जगदंबा इंटर कॉलेज की अवनी वर्मा को 425 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल में मक्खन इंटर कॉलेज अमांपुर के छात्र विष्णु गुप्ता ने 600 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं। 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ वो जिले की मेरिट में टॉप पर हैं। सूरजप्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र गजेंद्र सिंह 600 में से 540 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। उनका अंक प्रतिशत 90 फीसदी है। चौधरी सुरेश सिंह इंटर कॉलेज के छात्र वेदांत मिश्रा को 600 में से 536 अंक मिले हैं। वो 89.33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।