फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: इंटरमीडिएट में खुशबू, हाईस्कूल में विष्णु बने कासगंज के टॉपर, यह है सपना

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • इंटर में प्रियंका द्वितीय और अवनी तृतीय स्थान पर रहीं
  • हाईस्कूल में गजेंद्र ने द्वितीय और वेदांत ने जिले में पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
इंटर की टॉपर खुशबू और हाईस्कूल के टॉपर विष्णु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। कासगंज जिले का कोई भी छात्र प्रदेश की मेरिट में स्थान नहीं बना सका, लेकिन जिले की मेरिट में छात्र-छात्राओं ने परचम जरूर लहराया है। इंटरमीडिएट में खुशबू और हाईस्कूल में विष्णु जिला टॉपर बने हैं।

विज्ञापन

  
इंटरमीडिएट में द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू ने 87 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में से 435 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की प्रियंका राजपूत को 500 में से 426 अंक मिले हैं। उन्होंने 85.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। सिढ़पुरा के जगदंबा इंटर कॉलेज की अवनी वर्मा को 425 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 


हाईस्कूल में मक्खन इंटर कॉलेज अमांपुर के छात्र विष्णु गुप्ता ने 600 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं। 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ वो जिले की मेरिट में टॉप पर हैं। सूरजप्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र गजेंद्र सिंह 600 में से 540 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। उनका अंक प्रतिशत 90 फीसदी है। चौधरी सुरेश सिंह इंटर कॉलेज के छात्र वेदांत मिश्रा को 600 में से 536 अंक मिले हैं।  वो 89.33 प्रतिशत के साथ  तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बन करुंगी समाज की सेवा- खुशबू साहू

इंटर की जिला टॉपर खुशबू साहू के पिता हरस्वरूप साहू बर्तन व्यापारी हैं। उनकी मां ममता साहू गृहणी हैं। खुशबू ने बताया कि उसके माता पिता का सपना है कि वो डॉक्टर बने। इसके लिए वह जी जान से जुटकर पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का मूलमंत्र एकाग्रता है। उन्होंने जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की ट्यूशन भी ली। 

आईएएस बनने का है सपना 

अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र विष्णु गुप्ता ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। उनके पिता धीरेश निजी स्कूल में शिक्षक हैं। मां निर्मला देवी गृहणी हैं। विष्णु ने बताया कि वैसे तो सभी विषय उन्हें पसंद हैं। लेकिन हिंदी सबसे अच्छी लगती है। माता पिता उसके सबसे अच्छे मार्गदर्शक रहे। सफलता का श्रेय उन्हीं को जाता है। विष्णु आईएएस बनना चाहते हैं। 

अन्य खबरें: 
UP Board Result 2020: हाईस्कूल में आगरा की अंशिका बघेल को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान

UP Board Result 2020: आगरा के आकाश कुशवाह को सूबे में मिला नौंवा स्थान, हाईस्कूल में पाए 94 फीसदी अंक


UP Board Result 2020: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से मजदूर के बेटे ने जिले में पाया चौथा स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें