भाजपा के छह और सपा के दो ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम के बाद सभी आठ ब्लॉक प्रमुख पदों की स्थिति साफ हो गई है। अलीगंज के अलावा शीतलपुर, मारहरा, जलेसर, अवागढ़ और निधौली कलां पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं जैथरा और सकीट की सीटें सपा के खाते में बरकरार रही हैं।
अधिकारियों ने लिया जायजा
तीनों ब्लॉकों पर मतदान एवं मतगणना के दौरान प्रेक्षक योगेश कुमार, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह आदि अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, एसपी वर्मा, अलंकार अग्निहोत्री, एएसडीएम अबुल कलाम, डिप्टी कलक्टर आरके त्यागी, सीओ राज कुमार सिंह, इरफान नासिर खान, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे