फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा वालों में 'जय श्रीराम' का नारा लगाने का दम नहीं है: स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 03 Aug 2019 07:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फिरोजाबाद आए स्वतंत्र देव सिंह का शनिवार को जिले में जोशीला स्वागत किया गया। वो भी कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कठफोरी से शुरू हुआ और देर शाम टूंडला पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

 
स्वागत समारोह में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा पर भी निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही ऐसे हैं, जो हिंदुस्तान के किसी भी कोने में जय श्रीराम का जयघोष कर सकते हैं लेकिन सपा और बसपा वालों में इतना दम नहीं कि वे जय श्रीराम बोल सकें। स्वतंत्र देव ने कहा कि पहली बार प्रदेश में ऐसा हो रहा है, जो सावन में कांवड़ वाले श्रद्घालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा नेताओँ ने लड्डुओं से तोला

कठफोरी से सिरसागंज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के साथ महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, ब्लॉक अरांव की प्रमुख अमृता सिंह व सुमित प्रताप सिंह ने स्वतंत्रदेव सिंह को लड्डुओं से तोला। 

इसके बाद शहर के सुभाष तिराहे पर उनका स्वागत किया गया। यहां महापौर नूतन राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, सदर विधायक मनीष असीजा, विधायक जसराना पप्पू लोधी, विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महेश्वरी आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें