फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: तीज उत्सव पर नारी शक्ति ने लिया हरियाली का संकल्प

Sat, 03 Aug 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हरियाली तीज पर पौधारोपण करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। 
विज्ञापन


एनएसएस इकाई की प्रभारी शालिनी भारद्वाज के निर्देशन में छात्राओं ने पौधरोपण किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शालू सैनी प्रथम, रेनू सिंह द्वितीय, जूनियर वर्ग में आरती प्रथम, खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नूतन शर्मा, सीमा भारद्वाज, रोमिता, अर्चना भटट् आदि थे। 

दूसरी ओर गांव पलसों के श्रीरामजी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में कल्पना, उमा, खुशबू, रोशनी, प्रियंका, रवीना, रजनी ने भाग लिया। चेयरमैन मुकेश शर्मा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित हुईं कई प्रतियोगिता

अपराजिता के तहत हुई मेहंती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष्य अमर उजाला अपराजिता के तहत अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संयोजिका खुशबू अग्रवाल व ललितेश वर्मा के निर्देशन में बालिकाओं की ड्रेस मैचिंग, विद आउट फायर कुकिंग, नृत्य, गायन प्रतियोगिताएं हुईं। 

ड्रेस मैचिंग में अंजलि सैनी प्रथम, खुशी द्वितीय, वैशाली तृतीय रहीं। कुकिंग में हिमांशी अग्रवाल प्रथम, वैष्णवी अग्रवाल द्वितीय, मुस्कान कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक पिंकी शर्मा, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नीरज सिंघल रहीं। 

गायन में मल्हार गीत झूला तो पड़ गए अंबुआ की डाल पर अभिलाषा, प्रतिभा, सरिता, डॉली, जयश्री, रविता, दीप्ति, चैल्सी, ममता आदि ने नृत्य किया। इस अवसर पर विजय यादव, ज्ञानेंद्र, उमाशंकर, पिंकी शर्मा, सीमा, वंदना, ज्योत्सना आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें