फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP District President List: भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष राजकुमार, प्रशांत को मिली जिले की कमान

Mon, 17 Mar 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

BJP Jila Adhyaksh List UP: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के पास लंबा अनुभव है। उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं महानगर उपाध्यक्ष रहे राजकुमार को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रशांत पूनिया का स्वागत करते सांसद राजकुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BJP News: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पदों पर दावेदारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। चुनाव अधिकारियों ने पिछड़े वर्ग से किसान नेता जयपुर हाउस निवासी प्रशांत पौनिया को जिलाध्यक्ष और वैश्य वर्ग से राजकुमार गुप्ता को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही करीब ढाई माह से चल रही संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों ही पदाधिकारियों को कंधों पर उठाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


नतीजों की घोषणा रविवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महानगर चुनाव अधिकारी एमएलसी मोहित बेनीवाल, मंत्री अनिल शर्मा, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह व महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान सहित कई विधायक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
विज्ञापन




 

चुनाव की घोषणा की जानकारी होने पर महानगर अध्यक्ष पद के 38 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में थे। ऐसे में दोनों पदों पर अध्यक्षों की घोषणा होने से रार फैलने का डर भी सता रहा था। सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पहुंच गए। दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यालय में पैर रखने की जगह नहीं बची थी। दोपहर दो बजे के बाद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित किया तो कार्यकर्ता जोश से भर उठे। राजकुमार वर्तमान कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष थे।

 

कंधों पर बिठाया, फूलों से लादा
राजकुमार गुप्ता के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। कंधों पर बिठा लिया। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया। प्रशांत पौनिया देरी से पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भी जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -  कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा


 
विज्ञापन

मायूस हो गए दावेदार, साधी चुप्पी
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने पूरा जोर लगाया था। सांसद और विधायकों से लेकर मंत्रियों तक की परिक्रमा की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता से लेकर पूर्व विधायक तक ने दावेदारी पेश की थी। लेकिन संगठन ने अंतत: ऐसे दावेदारों को तरजीह दी जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने कहा कि चुनाव निर्विवाद तरीके से संपन्न किया गया। पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। किसी न किसी को जिम्मेदारी मिलनी ही थी। किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें