फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने गजब कर डाला:ऐसी शिक्षिका जिसने नौ महीने तक नहीं देखी स्कूल की सूरत, फिर भी मिला वेतन; अब गिरी गाज

Tue, 30 Jun 2026 09:57 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहाबाद के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रिनी सिंह के नौ महीने तक स्कूल से अनुपस्थित रहने के बावजूद विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृत किए जाने के मामले में शासन ने खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज को निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश देते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में नौ महीने तक अनुपस्थित रहने वाली सहायक अध्यापिका रिनी सिंह को विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृत किए जाने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आगरा मंडल कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्राचीन शनिदेव मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट औरअधिकृत समिति की जांच शुरू, दस्तावेज खंगाल रही पुलिस


 

विभागीय आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रावर (कंपोजिट), फतेहाबाद की सहायक अध्यापिका रिनी सिंह लंबे समय तक विद्यालय से अनुपस्थित रहीं। इसके बावजूद उन्हें अर्जित अवकाश, चिकित्सीय अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश सहित विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृत किए गए। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने मामले की विस्तृत विभागीय जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा को जांच अधिकारी नामित किया है। निर्देश दिए गए हैं कि पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें -  UP: 'लोकमाता' अहिल्याबाई से सुशासन सीख रही सरकार, ओम बिरला बोले- 300 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रेरणा


 

न्यायालय की शरण में जाऊंगा
फतेहाबाद बीईओ शेष बहादुर सरोज ने बताया कि यह एडी बेसिक कार्यालय की साजिश है। हमारा पहले भी 5 महीने तक वेतन रोक रखा था। निलंबित करने के प्रकरण में न्यायालय की शरण में जाएंगे। 

ये भी पढ़ें -  UP: ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस, फिर भी नहीं टूटी हड़ताल; 15वें दिन भी तहसील में कामकाज ठप

 
विज्ञापन


लंबे समय से शिक्षकों का कर रहे थे उत्पीड़न
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि बीईओ शेष बहादुर सरोज लंबे समय से शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे थे। संगठन ने इस मामले को लगातार उठाया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें