दरवेश यादव को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दरवेश सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले के आरोपी एडवोकेट मनीष शर्मा भी अस्पताल में भर्ती है।
दीवानी परिसर में हुई हत्या के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की निंदा की। उन्होंने अपने सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की है। यूपी सरकार से उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी उठाई गई है।
दरवेश यादव की हत्या के बाद अपर पुलिस महानिदेशक आगरा (एडीजी) ने कहा कि यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा दीवानी परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने आकर उन पर तीन गोलियां दागीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मनीष गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने पत्र जारी कर दरवेश यादव की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की दर्दनाक हत्या से उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज स्तब्ध एवं मर्माहत है। घटना की घोर निंदा और भर्त्सना की जाती है। इस दुख की घड़ी में 13 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में शोक दिवस रहेगा।