फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बुजुर्ग की हत्या पर बवाल, चौकी में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के राधाकुंड में बुजुर्ग की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। ग्रामीणों ने सोमवार रात को पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव भी किया। आक्रोशित भीड़ देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग गए। 
विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र में शाम को एक बुजुर्ग का शव खेत में पड़ा मिला। किसी ने उसकी की हत्या की थी। हत्यारों ने उसकी आंखें भी निकाल लीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
 
पुलिस ने शव की शिनाख्त हुकम सिंह (68) निवासी कुंजेरा के रूप में की। पुलिस के अनुसार वृद्ध के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले हैं। सिर, आंख, दोनों घुटने को किसी हथियार से काटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच कर रही थी। इसी बीच रात तकरीबन 10 बजे ग्रामीणों की भीड़ ने राधाकुंड पुलिस चौकी का घेराव किया। देखते ही देखते ग्रामीण पथराव करते हुए चौकी के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। 

चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से बचकर भागे। सूचना पर गोवर्धन थाना फोर्स के साथ अफसर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण वहां से भाग गए। पुलिस का कहना है कि बवाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें