फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षाः सख्त हुए नियम, बॉयोमीट्रिक से लगेगी अभ्यर्थियों की हाजिरी

Tue, 09 Apr 2019 10:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार सख्त नियम बनाए गए हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल को किया जा रहा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा में 44,497 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक-एक पर्यवेक्षक जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए जाएंगे।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से भी चार पर्यवेक्षक आएंगे। प्रश्नपत्र वह अपने साथ लेकर आएंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था भी रहेगी।  बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक प्रो. संजय चौधरी ( डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय) के मुताबिक इस परीक्षा में पहली बार बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल पेन लेकर आना होगा। वह समय से परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें