फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: कासगंज में बोले सीएम योगी- भाजपा सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ और न होगा

Tue, 15 Feb 2022 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क , कासगंज

सार

विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अब तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज के सोरोंजी में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासंगज के सोरोंजी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जहां एक तरफ जनता को भाजपा सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं सपा को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2012 में सपा की सरकार बनी तो उस सरकार ने पहला काम आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का किया था। सपा की संवेदना सदैव अपराधियों, गुंडे और माफिया के प्रति रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ है और न होगा। 

विज्ञापन


मेला मार्गशीर्ष मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने आस्था का सम्मान किया है। काशी विश्वनाथ धाम, दिव्य अयोध्या धाम का निर्माण हुआ है तो तीर्थनगरी सोरोंजी कैसे वंचित रह सकती है। सोरोंजी का समग्र का विकास होगा। इससे आस्था का सम्मान तो होगा ही, वहीं तीर्थनगरी में रोजगार की असीम संभावनाएं बनेंगे। यूपी में सभी आस्था स्थलों का पुनरुद्धार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर इस बार भी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन

 

अब यूपी से पलायन नहीं होता है- योगी 

उन्होंने कहा कि आज यूपी की मजबूत कानून व्यवस्था के कारण पलायन नहीं होता। आज यूपी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यूपी देश की नंबर वन अर्थव्यवथा बनने की ओर है। विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने भाजपा के कासगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधानसभा से प्रत्याशी हरिओम वर्मा एवं पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी ममतेश शाक्य को जिताने की अपील की। इस चुनावी रैली को भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।  

Trending Videos
विज्ञापन

मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद व भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

समर्थकों ने शंख और घंटे-घड़ियाल बजाकर किया स्वागत 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोरोंजी को तीर्थनगरी का दर्जा देने के बाद पहली बार यहां पहुंचे थे। योगी जब मंच पर पहुंचे तो सोरोंजी के तीर्थ पुरोहितों, आचार्यों ने शंख, घंटे, घड़ियाल बजाकर उनका स्वागत किया। तीर्थनगरी के लोग अपने हाथों में सीएम का आभार व्यक्त करते स्लोगन लिखीं पट्टिकाएं हाथों में लिए थे और सोरोंजी को तीर्थस्थल का दर्जा देने के लिए उनका आभार जता रहे थे। 

चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ने सोरोंजी के लोगों को आश्वस्त किया कि काशी, मथुरा, अयोध्या की तर्ज पर सोरोंजी का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था का सम्मान करती है। सोरोंजी के उत्साहित समर्थकों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री योगी ने सोरोंजी के लोगों को भरोसा दिया कि वह चुनाव के बाद भगवान वराह के दर्शन को आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें