फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tundla By-Election Result 2020: एक राउंड छोड़ बाकी 39 चरणों में भाजपा रही आगे, पीछे दौड़ती रही 'साइकिल'

Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2020: टूंडला उपचुनाव के प्रत्याशी- सपा के महाराज सिंह धनगर, भाजपा प्रेम सिंह और बसपा के संजीव, बाएं से दाएं क्रमशः - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के टूंडला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने 17683  मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को हरा दिया। महाराज सिंह दूसरे और बसपा के संजीव चक तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार को हुई मतगणना में शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के महाराज सिंह धनगर से बढ़त बनाए रखी। भाजपा प्रत्याशी को 72950 मत मिले। सपा के महाराज सिंह धनगर को 55267 मत ही प्राप्त हुए। जबकि बसपा के संजीव चक को 41010 मतों पर ही संतुष्टि करनी पड़ी। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 17683 मतों से जीत दर्ज की।


मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से मंडी समिति में शुरू हुई। शाम पांत बजे तक सभी राउंड के परिणाम आ गए। 14 टेबल पर 40 राउंड की मतगणना हुई। पुलिस प्रशासन मतगणना स्थल पर पैनी नजर बनाए रहा। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही। मंडी समिति में मतगणना के लिए प्रत्याशी, एजेंटों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

चक्रवार किसको कितने मिले वोट

पहला चरण में भाजपा को 1917, सपा को 1971, बसपा को 1139 मत, 
दूसरे चरण में भाजपा को 3933, सपा को 3249, बसपा को 2218 मत,
तीसरे चरण में भाजपा को 5679, सपा को 4610, बसपा को 3454 मत
चौथे चरण में भजपा को 7306, सपा को 6334, बसपा को 4336 मत
पांचवें चरण में भाजपा को 9148, सपा को 7583, बसपा को 5833 मत
छटवें चरण में भाजपा को 11055, सपा को 8165, बसपा को 7317 मत
सातवें चरण में भाजपा को 12744, सपा को 9222, बसपा को 9416 मत
आठवें चरण में भाजपा को 14747, सपा को 10510, बसपा को 10515 मत
नौंवें चरण में भाजपा को 16358, सपा को 11590, बसपा को 11734 मत
दसवें चरण में भाजपा को 17895, सपा को 12607, बसपा को 13185 मत

10वें चरण में भाजपा 4710 मतों से सपा से आगे हुई।
11वें चरण में भाजपा को 19411, सपा को 15484, बसपा को 13851 मत
12वें चरण में भाजपा 21396, सपा 17476, बसपा 14923 मत
13वें चरण में भाजपा 23447, सपा 19148, बसपा 15605 मत
14वें चरण में भाजपा 25033, सपा 20088, बसपा 17022 मत
15वें चरण में भाजपा 25869, सपा 21553, बसपा 18231 मत

15वें चरण में भाजपा 4316 मतों से सपा से आगे हुई

16 वें चरण भाजपा 27213, सपा 22241, बसपा 18738 मत
17वें चरण में भाजपा 28972, सपा 22894, बसपा 19094 मत
18वें चरण में भाजपा 30933, सपा 23500, बसपा 19356 मत
19वें चरण में भाजपा 33151, सपा 24187, बसपा 20068 मत
20वें चरण में भाजपा 35886, सपा 25322, बसपा 20976 मत

20वें चरण में भाजपा 10564 वोट से सपा से आगे हुई

21वें चरण में भाजपा 37859, सपा 27263, बसपा 21944 मत
22वें चरण में भाजपा 39729, सपा 28909, बसपा 22931 मत
23वें चरण में भाजपा 41718, सपा 30089, बसपा 23394 मत
24वें चरण में भाजपा 44102, सपा 31532, बसपा 23930 मत
25वें चरण में भाजपा 46636, सपा 37405, बसपा 25988 मत
26वें चरण में भाजपा 46631, सपा 37405, बसपा 25988 मत
विज्ञापन

27-28वां चरण में भाजपा 48943, सपा 41226, बसपा 36985 मत
29वें चरण में भाजपा को 50964, सपा को 42095, बसपा  28297 मत
30वें चरण में भाजपा 53353, सपा को 43048, बसपा को 29628 मत

30वें चरण में भाजपा 10305 वोट से सपा से आगे हुई

31वें चरण में भाजपा 55612, सपा 44586, बसपा 30650 मत
32वें चरण में भाजपा 57256, सपा 46469, बसपा 32045 मत
33वें चरण में भाजपा 59119, सपा 47699, बसपा 33358 मत
34वें चरण में भाजपा 61496, सपा 48310, बसपा 34651 मत
35वें चरण में भाजपा 63330, सपा 49296, बसपा 35771 मत
36वें चरण में भाजपा 64897, सपा 50893, बसपा 37356 मत
37वें चरण में भाजपा  66894, सपा 51545, बसपा 38020 मत
38वें चरण में भाजपा 68669 सपा 52971, बसपा 38896 मत
39वें चरण में भाजपा 70528, सपा 53784, बसपा 39656 मत
40वें चरण में भाजपा 72084, सपा 54868, बसपा 40635 मत
खराब हुई ईवीएम से भाजपा 760 सपा 341 बसपा 335 

पोस्टल बैलेट से भाजपा को 106 सपा को 58, बसपा 47 मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें