अवैध खनन करके ला रहे मिट्टी
कालिंदी विहार के राजवीर, हरीश और सुरेश ने बताया कि आसपास कई जगह मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। रात नौ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक ट्रैक्टर इसी तरह निकलते हैं। जेसीबी से अवैध खनन किया जाता है। इसकी शिकायत पुलिस से कर चुके हैं।
ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से मंडी में ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई की। तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।