फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से 'धधक' रहा यूपी: इस शहर में पारा @43.6 डिग्री, आज से लू का रेड अलर्ट; लोगों को दी गई ये सलाह

Mon, 20 Apr 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 43.6 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी ने जनजीवन और पर्यटन दोनों को प्रभावित किया, ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या आधी से भी कम रह गई। रेड अलर्ट के बीच लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा है, वहीं ताज पर पानी की सुविधा भी ठप मिलने से पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीषण गर्मी में पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का असर पर्यटन पर भी देखने को मिला। आम दिनों में वीकेंड पर ताज का दीदार करने 40 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन रविवार को यह आंकड़ा महज 16,645 पर सिमट गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे।
विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान विभाग ने आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से क्षेत्र में तीव्र हीटवेव (लू) चलने की आशंका है। अगले तीन दिनों तक गर्म पछुआ हवाएं लोगों को सताएंगी। सूखी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी और तपिश के कारण दोपहर के समय ताजमहल परिसर के मुख्य हिस्सों में सन्नाटा पसरा नजर आया। रॉयल गेट से लेकर सेंट्रल टैंक तक पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम रही। खास बात यह रही कि सेंट्रल टैंक स्थित डायना बेंच, जहां फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटकों में होड़ मची रहती है और लंबी कतारें लगती हैं, रविवार दोपहर वहां पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। चिलचिलाती धूप के कारण पर्यटक स्मारकों में घूमने के बजाय छायादार जगहों की तलाश करते नजर आए। आगरा किला और अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

प्यासे रहे पर्यटक, बंद मिले दोनों आरओ प्लांट
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास पर्यटकों की सुविधा के लिए दो आरओ प्लांट लगवाए गए हैं, लेकिन रविवार को ये दिखावा साबित हुए। भीषण गर्मी में जब पर्यटकों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब दोनों ही प्लांट बंद पड़े थे। इसके चलते पर्यटकों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा और मजबूरी में महंगी बोतलों का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें