फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब आगरा में हो सकेगा किडनी ट्रांसप्लांट, तीन मरीज हुए तैयार; बस अनुमति का इंतजार

Mon, 20 Apr 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और तीन मरीजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। अनुमति मिलते ही ट्रांसप्लांट शुरू होगा, शुरुआती 25 ऑपरेशन पीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार ऑपरेशन थिएटर। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तीन मरीजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनकी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा। शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में किडनी विभाग में ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू बन गया है। मरीजों के लिए आइसोलेट चैंबर बने हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 मरीजों के आवेदन आए हैं। इनमें से तीन मरीजों और किडनीदाता की जरूरी कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसका विवरण सीएमओ कार्यालय भेजा गया है। सीएमओ सभी प्रक्रिया का सत्यापन कराएंगे, इसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिलेगी।

प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मॉड्यूल ओटी, आइसोलेट चैंबर, आईसीयू समेत सभी तैयारियां हो चुकी हैं। डॉक्टर और स्टाफ को प्रशिक्षण भी मिल चुका है। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

किडनी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि संजय गांधी पीजीआई की टीम को भी मरीजों का विवरण भेज रहे हैं। सीएमओ स्तर से प्रक्रिया पूरी होने पर तिथि तय की जाएगी। शुरू के 25 ऑपरेशन पीजीआई के विशेषज्ञों की निगरानी में होंगे। पहल चरण में, फिर दो-दो करके किडनी ट्रांसप्लांट किए जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें