फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेमौसम बारिश से धान-बाजरा की फसल को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
अछनेरा
विज्ञापन
अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गांव कचोरा, अरदाया और पुरामना सहित क्षेत्र के सभी गांवों में धान की फसल में पानी भर गया है, जबकि बाजरा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

खेतों में जलभराव से आलू की बुवाई प्रभावित होने और सरसों की फसल खराब होने की आशंका है। भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने शुक्रवार को कचोरा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर धान और बाजरा की फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बारिश से धान की फसल में काफी नुकसान हुआ है। आलू की बुवाई शुरू होने वाली थी, लेकिन खेतों में पानी भरने से किसानों को दोबारा जुताई करनी पड़ेगी। इससे आलू की बुवाई करीब 10 दिन तक पिछड़ सकती है। वहीं, जिन किसानों ने सरसों की बुवाई कर दी है, उनकी फसल भी जलभराव से खराब होने की आशंका है। मोहन सिंह चाहर ने प्रशासन से फसलों की क्षति का जल्द आकलन कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें