फतेहाबाद (आगरा)। थाना निबोहरा पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की कार को भी सीज कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार युवक पुलिस को देखकर कार मोड़कर पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित युवक को थाना निबोहरा के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली। पकड़ा गया युवक सूरज निवासी ग्राम गढ़ी करीलपुर, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, राजस्थान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद