फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 21 Jan 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। भूमि विकास बैंक शाखा अध्यक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को खेरागढ़ ब्लॉक कार्यालय पर चुनाव अधिकारी तहसीलदार सतेंद्र कुमार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी ग्राम चीत निवासी विजय पाल सिंह सिकरवार ने नामांकन पत्र साैंपा। तय समय तीन बजे तक कोई दूसरा नामांकन जमा नहीं होने पर उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। समर्थकों एवं भाजपाइयों ने फूल मालाएं पहना कर विजयपाल सिंह को बधाई दी। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, दिनेश गोयल, पवन सिकरवार, मोहन गोयल, पिंटू सोलंकी, नेत्रपाल रावत, अशोक सिकरवार, अनिल बित्थरीया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें