पुलिस ने शनिवार-रविवार के लॉकडाउन के उल्लंघन पर 2116 मुकदमे दर्ज किए हैं। 2390 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 5.6 लाख वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 1.63 लाख वाहनों के चालान किए गए। 2769 वाहनों को सीज किया गया है। शमन शुल्क के रूप में 42,34,430 रुपये वसूल किए गए।
माक्स न लगाने पर 35 लोगों से वसूला जुर्माना
लॉकडाउन के दौरान बगैर मास्क के मिले 35 लोगों से किरावली, कागारौल और निबोहरा पुलिस ने 16100 रुपये जुर्माना वसूल किया। किरावली में बगैर मास्क मिले चक्की संचालक, परचून और मोबाइल दुकानदार से एक-एक हजार रुपये जुर्माना लिया गया। इसके अलावा चार बाइक सवारों से 500-500 रुपये की वसूली हुई।
कागारौल एसओ राकेश यादव ने चेकिंग के दौरान बगैर मास्क मिले 20 बाइक सवारों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। निबोहरा में प्रभारी निरीक्षक संसार चंद राठी ने बगैर मास्क के गुजर रहे 8 लोगों के चालान काटे। 1100 रुपये जुर्माना वसूल किया।