फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 3.0 in Agra: पर्यटन उद्यमी बोले- फ्लाइट और ट्रेनें चलें तब खोला जाए ताजमहल

Tue, 04 Aug 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि केंद्र सरकार पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और पूरे देश में ट्रेनों का संचालन शुरू कर दे, उसके बाद ताजमहल को खोलना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महीनेभर पहले देशभर के स्मारक खोल दिए गए थे लेकिन आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी से समेत सभी स्मारक बंद पड़े हैं। इस बार अनलॉक-3 की गाइडलाइन आने को है लेकिन पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से शुरू कर दिया जाए, उसके बाद ताजमहल को खोला जाए। 
विज्ञापन


पर्यटन उद्यमियों का एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो मानता है कि जब सभी दुकान और बाजार खुले हुए हैं तो ताजमहल को भी पर्यटकों के लिए खोल देना चाहिए। ऑफ सीजन होने के कारण पर्यटक अन्य खुले स्मारकों में गिनती भर ही आ रहे हैं। ताजमहल अगर अभी खोला जाता है तो कम से कम 6 महीने के बाद इसका असर नजर आ पाएगा।


संबंधित खबर- ताजमहल पर लौटेगी पर्यटन की बहार, जल्द खत्म हो सकता है मिसाल-ए-मोहब्बत के दीदार का इंतजार
विज्ञापन

 

'फ्लाइट व ट्रेनें शुरू हों तब खुले'

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहाल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और पूरे देश में ट्रेनों का संचालन शुरू कर दे, उसके बाद ताजमहल को खोलना ठीक रहेगा। जब पर्यटकों के आगरा आने के रास्ते ही बंद होंगे तो स्मारकों को खोलने का कोई फायदा नहीं। लोग कोरोना की बढ़ती संख्या को देखकर पहले ही बुरी तरह से डरे हुए हैं।

विज्ञापन

इस वक्त पर्यटकों के लिए अलग नीति बने 

आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि हर राज्य में कोरोना के नए नियम बना रखे हैं। हर जिले में अलग नियम कानून है। ऐसे में जो पर्यटक दक्षिण भारत या किसी अन्य शहर से आगरा आ रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि आगरा आकर कहीं फंस ना जाए। पर्यटकों के लिए एक अलग नीति की जरूरत है।

'ताज खुलने से अभी फायदा नहीं'

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि जब तक क्वारंटाइन के हर जिले में अलग-अलग नियम रहेंगे तब तक पर्यटक आने से कतराएंगे।शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉक डाउन के कारण घरेलू पर्यटक भी नहीं निकल रहे हैं। ताजमहल खुलने का फायदा तभी है जब ट्रेन, फ्लाइट और बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू हो जाए। 

'स्मारक खोले जाने चाहिए'

टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि जब सभी बाजार खोले जा चुके हैं। रात का कर्फ्यू भी हटाया जा चुका है तो फिर ताजमहल खुलने में ही क्या दिक्कत है। ताजमहल को अभी से खोलेंगे, तब जाकर 6 महीने बाद पर्यटकों की पूछताछ और लोगों का रुझान आना शुरू होगा। ताजमहल सहित सभी स्मारकों को तत्काल खोल दिया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें